फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधवाड़ा में गोशाला में लगी आग, पांच मवेशी जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत डांड के बिधवाड़ा गांव में गोशाला में आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जल गए। गनीमत यह रही कि गोशाला के साथ बने मकान में आग नहीं पहुंची। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। नायब तहसीलदार नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रभावित परिवार को बाकी राशि प्रदान की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सिंह पुत्र लखू राम अपने परिवार सहित शुक्रवार को भड़ोल गांव में स्थित अपने दूसरे घर में रहने गया था। देर रात को गोशाला में आग लग गई। इसका पता तब चला जब वह शनिवार सुबह अपने घर को वापस लौटा। गोशाला में भयंकर आग लगी हुई थी। गांववासियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। मकान को जलने से तो बचा लिया गया, लेकिन गोशाला को नहीं बचा पाए। गोशाला में बंधे पांच मवेशी भी जल गए। पंचायत प्रधान कांतो देवी ने इसकी सूचना एसडीएम सलूणी को दी। एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

एसडीएम विजय कुमार धीमान ने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। बाकी राशि नुकसान की पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें