फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांदल के लंगेरा से एक दर्जन बैल हुए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)।
ग्राम पंचायत भांदल के लंगेरा गांव में 12 बैल चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव के साथ लगती बीड धार में यह घटना हुई है। ग्रामीणों ने उपप्रधान विपन कुमार के नेतृत्व में किहार थाना में एक शिकायत पत्र दिया है। पिछले वर्ष भी भांदल पंचायत से 50 बैल चोरी हुए थे। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस बार चोरी हुए बैल विपन, सतीश, योगराज, चुमारू राम, अशोक कुमार और सुरेंद्र कुमार के हैं। शिकायत विधायक आशा कुमारी, जिप अध्यक्ष डीएस पठानिया व डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह से भी की है। उन्होंने बताया कि भांदल पंचायत जम्मू कश्मीर के साथ लगती है। कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग रात के समय उनके इलाके में घुसपैठ करके उनके मवेशियों को ले जाते हैं। इस कार्य में कुछेक स्थानीय लोग भी उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। डीएसपी सलूणी महिंद्र मिन्हास ने बताया कि बैल चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

...
दिए हैं जांच के आदेश : आशा कुमारी
विधायक आशा कुमारी ने बताया कि चोरी हुए बैल के मामले में गंभीरता से जांच करने को लेकर एसपी चंबा व डोडा के एसपी को कहा गया है। ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें