फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा।
सलूणी में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार लचोड़ी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान त्रेड़ नामक स्थान पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार करीब तीन मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक व्यक्ति को गंभीर रूप से चोटें आईं थी। उसे सलूणी में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मगर यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामला सोमवार दोपहर का है जब राजकुमार (54) पुत्र चतरो राम गांव संधवार डाकघर पणताह सलूणी और चालक ओमी पुत्र उत्तम (रसालू) गांव टब्बा डाकघर पणताह सलूणी लचोड़ी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब गाड़ी त्रेड़ नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद खाई में जाकर बचाव कार्य शुरू किया। मगर इस दौरान राजकुमार की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि चालक ओमी गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को उपचार के लिए सलूणी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां से परिजन उसे चंबा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया मगर गंभीर चोटों की वजह से उसने दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में वाहन में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें