फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहल में आग लगने से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। लाहल में रविवार देर रात आग लगने से एक तीन मंजिला स्लेटपोश मकान में लाग लग गई। इससे ऊपरी कमरे की छत समेत उसके भीतर रखा सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। कमरे से उठते धुएं की लपटों को देख परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर मुश्किल से आग पर काबू पाया। सोमवार की सुबह पंचायत प्रधान और एरिया पटवारी को घटना के बारे में सूचित किया। वहीं, सोमवार को पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान संबंधी रिपोर्ट तैयार की।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात लाहल निवासी सुभाष चंद पुत्र शेर सिंह के तीन मंजिला स्लेटपोश मकान में किसी कारणवश अचानक आग लग गई। आग मकान के ऊपरी मंजिल पर लगी। इससे एक कमरे में आग फैल गई। कमर से उठने वाले धुएं की गंध पर सुभाष चंद ने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर मकान से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इस बारे में ग्रामीणों को भी सूचित किया। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच मकान में लगी आग को बुझाने में लग गए। आग लगने से फ्रीज, एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल, फर्नीचर, बेड, कंबल, रजाई, खाने-पीने का सामान और गृह उपयोग की अन्य वस्तुएं भी जलकर स्वाह हो गई है। ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने मकान में लगी आग पर काबू पाया। सोमवार को पंचायत प्रधान और पटवारी ने मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें