चंबा। बनीखेत के पास चिकन की दुकान से पुलिस ने शराब की दस अवैध बोतलें पकड़ी हैं। इसको लेकर दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सोमवार शाम बनीखेत के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बनीखेत कॉलेज रोड़ पर चिकन की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
इसके आधार पर पुलिस ने दुकान पर दबिश दी। यहां दुकान की तलाशी करने पर दस बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्जकर अवैध शराब को जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।