फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरी-ब्रंगाल मार्ग पर बांध समाई कार, चालक लापता

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुंडला (चंबा)। खैरी-ब्रंगाल मार्ग पर सोमवार को एक ऑल्ट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त होने केबाद बांध में समा गई। हादसे के बाद वाहन चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान क्रेन के माध्यम से वाहन को पानी से निकाल लिया गया है। मगर अभी तक चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। अंधेरा होने के बाद प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा।

जानकारी अनुसार सोमवार शाम चार बजे के करीब खैरी से ब्रंगाल की तरफ अश्वनी कुमार आल्टो कार में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान कि चमेरा बांध से आगे और तलेरू से पहले अचानक सड़क के एक छोर पर पड़े गड्ढे को देख कर अश्वनी ने गाड़ी को दूसरी तरफ से निकालने की कोशिश की। इसी कोशिश में गाड़ी अनियंत्रित होकर बांध में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी को बांध के पानी में समाता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और प्रशासन की तरफ से अधिकारी मौके पर पहुंचें। इसके बाद बांध में समाई कार और चालक को निकालने के लिए क्रेन को मंगवाया गया। देरशाम को बांध से कार को तो निकाल लिया गया। मगर कार सवार का कोई भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद चालक की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मगर अंधेरा अधिक होने से सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि एक कार के बांध गिरने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देरशाम कार को बांध निकाल लिया गया है। मगर चालक का कोई भी सुराग नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें