फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों को खेतों से भगाते खाई में गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बकाण पंचायत के गांव साहलुंई में बंदरों को खेतों से भगाते समय एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान जीजा राम पुत्र पोरखी निवासी गांव साहलुंई के रूप में हुुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीजा राम शनिवार शाम को अपने खेतों से बंदरों के झुंड को भगा रहा था। बंदरों को भगाते समय उसका पांव फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घायल को खाई से बाहर निकाला। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एंबुलेंस में टांडा ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें