फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान दर्ज कराने में आनाकानी कर रही महिला सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करमा थाने में तैनात सिपाही राधेश्याम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला सिपाही शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देने नहीं पहुंची। जबकि विवेचक ने महिला को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

20 अगस्त को राबर्ट्सगंज कोतवाली में महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने ही विभाग के पुलिस कर्मी राधेश्याम के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे ओझाई कराने के नाम पर वाराणसी ले गया था। वहां से लौटते वक्त वह करमा थाने में अपने सरकारी आवास में उसे ले गया और रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सिपाही उससे 85 हजार रुपये छीन कर घटना की सूचना किसी को देने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद शनिवार को महिला सिपाही कोतवाली में विवेचक के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुई है। इस नाते उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देेने के लिए पेश नहीं किया जा सका। महिला सिपाही बयान दर्ज कराने में हिलाहवाली कर रही है। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि विवेचक को महिला सिपाही को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें