सिहुंता/भरमौर (चंबा)।
जिले के भरमौर और सिहुंता में गिरने से कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहला मामला सिहुंता क्षेत्र की ग्राम पंचायत टुंडी का है।
यहां पर लोक निर्माण में विभाग में कार्यरत बेलदान की गिरने से मौत हो गई। हादसा शनिवार को देर शाम को पेश आया। पुलिस ने रविवार को चुवाड़ी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतक की पहचान जरनैल सिंह (55) पुत्र भिखो राम निवासी गांव धारना डाकधर टुंडी तहसील सिहुुंता जिला चंबा के रूप में हुई। जरनैल सिंह शनिवार को छुट्टी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान टुंडी के समीप उसका पांव फिसल गया और गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और रविवार को चुुवाड़ी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
वहीं दूसरा मामला गैहरा पुलिस चौकी के तहत आने वाले लिल्ह गांव का है। यहां पर में एक व्यक्ति ढांक से करीब दौ सौ मीटर खाई में जा गिरने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर परिजनों ने किसी प्रकार का संदेह भी जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान नैण सुख निवासी गांव बटवाड़ा डाकघर भड़ेला के रूप में हुई। जानकारी के अनुुसर नैण सुख मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
वह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। मगर शनिवार घर लौटते समय जाते लिल्ह के समीप उसका पांव फिसल गया और दो सौ मीटर खाई में जा गिरा। पलायन पर जा रहे भेड़पालकों ने शव को खाई में देखा और पंचायत प्रधान को सूचना दी। पंचायत प्रधान ने गैहरा चौकी और भरमौर थाना सूचित किया।
इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ केंद्र चूड़ी ले जाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।