फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियां में धारी धूप की अवैध खेप पकड़ी

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर वन विभाग ने धारी धूप की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। रविवार देररात को वन विभाग की टीम ने करियां बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान भरमौर की तरफ से एक कैंटर को रोका और तलाशी ली।

विज्ञापन


कैंटर में रखी बोरियों की जानकारी चालक नहीं दे पा रहा था। बोरियों को चेक किया तो उसमें 67 बोरियां धारी धूप की बरामद की गईं। वन विभाग की टीम ने धारी धूप जब्त कर लिया है। थाना चंबा में कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

रविवार देररात वन विभाग की टीम ने बीओ चंबा ओम प्रकाश, वन रक्षक नरेंद्र की अगुवाई में करियां में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान डिंपल निवासी गरीमा कैंटर को भरमौर की तरफ से लेकर आ रहा था।
विज्ञापन


चेकिंग में साढ़े सत्रह क्विंटल धारी धूप बरामद किया गया। पकड़े गए धारी धूप की कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। कैंटर को भी जब्त कर लिया है। साथ ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वन विभाग की टीम धारी धूप की अवैध तस्करी को लेकर गहनता से जांच कर रही है। मुख्य वन अरण्यपाल अनिल शर्मा ने बताया कि करियां के पास वन विभाग ने धारी धूप की अवैध खेप पकड़ी है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें