फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से पत्थर गिरने से युवक हुआ गंभीर घायल, टांडा रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी से पत्थर गिरने से युवक गंभीर घायल, टांडा रेफर
विज्ञापन

रजेरा में रास्ते से गुजरते समय सिर पर गिर गया पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। रजेरा पंचायत में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। क्योंकि युवक के सिर पर पत्थर की चोट से गहरा जख्म हो गया था। उसका सही उपचार चंबा में संभव नहीं था। इसके चलते डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शफी पुत्र मूसा निवासी रजेरा बुधवार को जब अपने गांव के रास्ते से होकर जा रहा था। उसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर उसके सिर पर आ लगा। इससे वह घायल होकर रास्ते पर गिर गया। इसके बाद वहां से जा रहे अन्य लोगों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। आपातकालीन कक्ष में घायल का प्राथमिक उपचार हुआ, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। इसके चलते डॉक्टर ने उसे टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि पत्थर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें