फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्छौ के पास लंगर सेवक की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
death - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान धन्छौ के पास पंजाब के लंगर सेवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लंगर सेवक सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसका पांव फिसल गया और वह करीब 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बचाव दल को शव को गहरी खाई से निकालने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। टीम ने रस्सियों के सहारे शव बांधकर नदी के एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंचाया। इसके बाद शव का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतक के पिता को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।

जानकारी अनुसार पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान धन्छौ में पंजाब की एक लंगर समिति ने श्रद्धालुओं के लंगर लगाया था। यात्रा खत्म होने के बाद मंगलवार को लंगर समिति के सदस्य लंगर का सामान समेट कर लौट रहे थै। इसी दौरान मुक्तसर पंजाब निवासी रोजा पुत्र गुरुबख्श का पैर फिसल गया और वह 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


मंगलवार को लंगर समिति के अन्य सदस्यों ने उसकी आसपास तलाश की पर वह नही मिला। जिसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई।बहरहाल, बुधवार को रेस्क्यू टीम ने गहरी खाई के एक छोर पर रोजा का शव देखा। जिसके बाद शव को नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक लाने के लिए रेस्कयू टीम को रस्सियों का सहारा लेना पड़ा। दोपहर तक शव को भरमौर अस्पताल लाया गया। जहाँ पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से 10 हजार फौरी राहत मृतक के परिवार को दी गई।
विज्ञापन


एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि धन्छौ में लंगर लगाने वाली एक संस्था के व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही 10 हजार रुपये फौरी राहत परिवार को भरमौर प्रशासन ने दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें