फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दुपट्टे का फंदा लगाकर की खुदकुशी करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने दुपट्टे का फंदा लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास
विज्ञापन

परिजनों ने एन मौके पर पहुंच कर महिला बचाया, अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने घायल महिला और परिजनों के बयान दर्ज किए, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा शहर के हरदासपुरा वार्ड में एक महिला ने दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य समय पर वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला को तुुरंत फंदे से निकाला और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंबा प्रशांत ठाकुर और उनकी टीम मौके पर पहुंची । उन्होंने महिला और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। शुरुआती छानबीन में पुलिस को पता चला है कि महिला डॉक्टरी सलाह पर नींद की गोलियां खा रही है। महिला हाइपरटेंशन की मरीज है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को महिला ने अपने कमरे में लगे सीलिंग फैन से दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। महिला का पति आईटीबीपी में तैनात है, जो कि दिल्ली में सेवाएं दे रहा है। पुलिस ने उसके पति को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पति भी चंबा आ रहा है। पुलिस उसके पति से भी इस बारे में बातचीत करेगी। ताकि खुदकुशी के प्रयास के कारणों का पता लगाया जा सके। महिला की शादी को दस साल बीत चुके हैं। महिला का मायका अरुणाचल प्रदेश में है। उसकी दो बेटियां भी हैं। फिलहाल महिला चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि एक महिला की ओर से खुदकुशी के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें