फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस में व्यक्ति से ढाई किलो चरस पकड़ी

विज्ञापन
charas - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस में पुलिस ने 2 किलो 530 ग्राम चरस के साथ आरोपी को पकड़ा है। शुक्रवार रात पुलिस ने बालू के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की जांच की जा रही थी। रात साढ़े ग्यारह बजे जब चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी की बस बालू के पास पहुंची। पुलिस ने बस को चेकिंग के लिए रुकवाया। बस में रखे सामान से भरे थैलों को पुलिस चेक कर रही थी।

इसी दौरान जय राम निवासी तरेला पुलिस को देख हड़बड़ाहट में बस से भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली।
विज्ञापन


इस दौरान बैग में 2 किलो 530 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को हवालात पहुंचाया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर आरोपी को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस चरस के मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास करेगी। चंबा से अकसर पंजाब की तरफ चरस की तस्करी होती है।

कई लोग तस्करी करते हुए पुलिस के हाथों फंस भी चुके हैं। मगर अभी तक मुख्य गिरोह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। इसकी वजह से चरस तस्करी के धंधे में कुछ समय के लिए ब्रेक जरूर लग जाती है। मगर इसके बाद फिर से यह कारोबार चल पड़ता है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि बालू के पास चंबा-अमृतसर एचआरटीसी बस में व्यक्ति से 2 किलो 530 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जिला में चरस तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें