फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी नदी में महिला ने लगाई छलांग, लापता

विज्ञापन
suicide - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर राठघार के समीप एक महिला ने रावी नदी में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना चंबा को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर चंबा से पुलिस टीम ने महिला की तलाश आरंभ कर दी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बहरहाल, पुलिस दल महिला की तलाश में जुटा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:40 बजे सदर थाना चंबा में फोन के माध्यम से सूचना मिली कि कोई महिला जिसने नीले और पीले रंग के कपड़े पहन रखे हैं और मुंह पर काले रंग का कपड़ा बांध रखा था। महिला राठघार के पास से रावी नदी की तरफ उतरी और नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही थाना सदर से पुलिस का एक दल मौके के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नदी में छलांग लगाने वाली महिला की तलाश आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। मगर घटनास्थल वीरान होने की वजह से मौके से कोई भी भौतिक प्राप्त न हुआ। वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चंबा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला की तलाश और आगामी तफ्तीश जारी है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि राठघार के पास एक महिला के छलांग लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच महिला की तलाश आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें