फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में चालक को आई गंभीर चोटें

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

चांजू (चंबा)। चांजू-बघेईगढ़ मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान मुसदी राम पुत्र जिवु राम निवासी गांव मकलोयणी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसा आईएनर्जी प्रोजेक्ट की कालोनी के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। यहां से उसे सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद पहले उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। मगर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होता, देख उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें