फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खनन कारियों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
mining - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा पुलिस ने रावी नदी में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 36000 रुपये का जुर्माना वसूला है। रविवार को पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रावी के विभिन्न तटों में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से नदी में खनन करने वाले
विज्ञापन

पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा और जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि दोबारा रावी नदी में अवैध खनन न करें। ऐसा करने पर उनके ट्रैक्टर जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने रविवार को परेल, उदयपुर, करियां और कियाणी सहित अन्य रावी तटों में छापेमारी की। इससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि रावी नदी में अवैध खनन करने पर पांच ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। इनसे करीब 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें