फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने राहगीर से पकड़ी अवैैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खैरी पुलिस थाना की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। जानकारी के अनुसार खैरी थाना की पुलिस टीम बुधवार शाम को भनेड़ के पास गश्त कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में बैग उठाकर सामने से आ रहा था। जोकि पुलिस को देख घबराहट में एक दुकान में घुस गया। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति के बैग को चेक किया। तो उसमें अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाद में जमानत पर छोड़ा गया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें