फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रक के बीच आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बग्गा के पास एक व्यक्ति की बस और ट्रक के बीच में फंसने मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव गुणू डाकघर बरेई के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह के समय बग्गा के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़ी बस अचानक चल पड़ी। इससे वह दूसरी तरफ खड़े ट्रक और बस के बीच फंस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर चालक ने बस को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


चालक समेत बस में सवार सवारियों नीचे उतर आई। मगर वह बस की टक्कर से बेसुध हो चुका था। इसके बाद निजी वाहन के जरिये घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर और उनकी टीम भी अस्पताल पहुंची। यहां पर पुलिस ने घायल के परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही घटनास्थल में जाकर चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किए।

पुलिस के मुताबिक हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। क्योंकि ट्रक अपनी जगह पर पहले से खड़ा था। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। इसके साथ ही चालक को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा। यहां पर पुलिस पोस्ट मार्टम करवाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बस और ट्रक के बीच फंसने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें