फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट बस में यात्री से पकड़ी 1 किलो 300 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट बस में यात्री से पकड़ी चरस
विज्ञापन

गोली के पास पुलिस ने लगाया था नाका, बस में तलाशी के दौरान मिली सफलता
जम्मू कश्मीर का रहनेवाला है आरोपी, जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। चंबा-पठानकोट रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस में पुलिस ने एक यात्री को 1 किलो 300 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को सोमवार कोर्ट में पेेेश करेगी। पुलिस ने ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डलहौजी पुलिस रविवार को चंबा-पठानकोट मार्ग पर गोली के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंबा-पठानकोट रूट पर जार ही सरकारी बस में एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाके पर बस को रुकवाया और सवारियों के सामान की तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी के दौरान सोनू कुमार निवासी जम्मू-कश्मीर पुलिस को देख बस से भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने दबोचकर उसके सामान की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग में पुलिस को एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा-पठानकोट रूट पर जा रही बस में सफर कर रहे व्यक्ति से पुलिस ने चरस पकड़ी है। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें