चंबा। फोन पर धमकी देने के मामले में सरकारी विभाग के अधिकारी ने सोमवार को आनलाइन पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। अब अधिकारी की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला एक पंचायत का प्रधान है। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी भेजी है।
जानकारी के मुताबिक पंचायत प्रधान ने 12 अक्तूबर को रात पौने दस बजे अधिकारी के मोबाइल नंबर पर फोन कर तबादला करने की धमकी दी। इसके साथ ही उन्हें डराना धमकाना शुरू कर दिया। इसको लेकर अधिकारी ने सोमवार को पुलिस की वेबसाइट पर आनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत होने के बाद अब पूरे मामले की तफ्तीश करेगी। इसमें फोन नंबर समेत अन्य रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।