फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी लड़ाई झगड़े से तंग आकर दंपती ने खाई फिनाइल की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। आपसी लड़ाई झगड़े से तंग आकर एक दंपती ने फिनाइल की गोलियां खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। दोनों को गंभीर हालत में चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। यहां अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में रहने वाले दंपती के बीच में शनिवार को किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों में बात धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई। लड़ाई-झगड़े में दोनों इतने उलझ गए कि आस पड़ोस के ग्रामीण भी उनके झगड़े को सुनने लगे। इसके बाद दोनों ने कमरे में रखी फिनाइल की गोलियां खा ली। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उनके लड़ाई झगड़े की सूचना आस पड़ोस के लोगों ने व्यक्ति के पिता को दी। जो बालू में सब्जी की दुकान करता है। सूचना मिलते ही वह फौनघर पहुंचा।
विज्ञापन


यहां पर उसका बेटा और बहू बेसुध हालत में पड़े थे। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर दोनों ने डॉक्टर को फिनाइल की गोलियां खाने की बात कही। इसके बाद डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू कर दिया। काफी देर तक इमरजेंसी में बने ऑपरेशन थियेटर में उनका उपचार चलता रहा।

इसके बाद में उन्हें चौथी मंजिल में दाखिल कर लिया गया। अगर दोनों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो शायद जहर ज्यादा फैलने से उनकी जान को खतरा भी हो सकता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति पत्नी के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि एक दंपती के जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। दोनों को उपचार के लिए चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें