फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर चल रहा अवैध खनन, गांव को भी खतरा<

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत क्षेत्र में एक ठकेदार खनन पट्टे को छोड़ वन विभाग की जमीन और लोनिवि की सड़क के साथ अवैध खनन कर रहा है। आलम यह है कि बड़े पैमाने पर होने वाले अवैध खनन से एक गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। निजी ठेकेदार अवैध रूप से एलएनटी मशीन का प्रयोग करते हुए विभागीय नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बारे में संबंधित विभागों को कानों कान कोई खबर नहीं है। बहरहाल, अगर एलएनटी मशीन से यूं अवैध खनन होता रहा तो आने वाले समय में साथ लगते गांव को भी खतरा पैदा हो जाएगा।
गौरतलब हो कि खनन विभाग ने चुराह उपमंडल में खनन पट्टे लीज पर दिए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि खनन विभाग ने निर्धारित नियमों और शर्तों को निजी ठेकेदार नहीं मान रहा है। निजी ठेकेदार ने बीते कुछ दिन पूर्व भी सड़क के साथ लगती वन विभाग की जमीन और लोनिवि की सड़क के साथ ही एलएनटी मशीन लगाकर बेधड़क अवैध खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। ठेकेदार की मनमर्जी की भनक लगते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच मशीन बंद करवा ठेकेदार को 25 हजार का जुर्माना जड़ा था। इसके साथ ही निर्धारित खनन पट्टे पर ही मशीन लगाने और कार्य करने के बारे में निर्देशित भी किया था। बावजूद इसके मंगलवार को निजी ठेकेदार ने नियमों की अवहेलना करते हुए लोनिवि की सड़क के साथ ही एलएनटी मशीन लगाकर अवैध खनन कार्य को शुरू कर दिया है। निजी ठेकेदार की मनमानी से वन विभाग की जमीन और लोनिवि की सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। सूत्रों के मुताबिक अवैध खनन वाले वाले स्थान से करीब 150 मीटर की दूरी पर ठेकेदार को खनन पट्टा मिला है। बावजूद इसके निजी ठेकेदार अवैध तरीके से सड़क के साथ ही अवैध खनन करने में जुटा है।
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी तीसा रजनीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि पहले भी ठेकेदार को 25 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। अगर ठेकेदार दोबारा ऐसा कर रहा है तो वन विभाग की टीम को भेज वस्तुस्थिति का जायजा लेकर लिया जाएगा।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो अवैध खनन करने वालों पर केस दर्ज करवाया जाएगा।

खनन अधिकारी ज्योति कुमार पुरी ने कहा कि निजी ठेकेदार को जहां पर खनन पट्टा मिला है यदि वे वहां पर कार्य नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें