फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित हरीपुर पंचायत में एक व्यक्ति की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। हालांकि अभी तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार हरिपुर पंचायत में वीरवार को एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत ज्यादा खराब होता देेख परिजन उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। मगर उसके शरीर में जहर बुरी तरह से फैल चुका था। इसकी वजह से उसकी अस्पताल में मौत हो गई। जहर का मामला देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल में जाकर शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों के बयान भी कलमबद्घ किए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुुलासा हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें