चुवाड़ी(चंबा)। पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत चलामा में पुलिस ने जुआ खेलते दो लोगों को दबोचा है। जबकि दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस टीम ने इन लोगों के कब्जे से ताश के पत्ते और 10,150 रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चुवाड़ी पुलिस टीम चलामा के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली चलामा में चार लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए स्थान में दबिश दी। जहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो लोग फरार हो गए हैं। जबकि मौके पर दो लोगों को धर दबोचने में पुलिस टीम कामयाब रही। पुलिस ने ताश के पत्तों के साथ मनोहर लाल गांव दोदन और अंबिया राम निवासी केलण को पकड़ा। इसके साथ ही 10,150 रुपये की राशि बरामद की। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।