फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर से पकड़ी शराब की 12 बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बकलोह पुलिस चौकी की टीम ने राहगीर से शराब की 12 बोतलें पकड़ी है। इसको लेकर चुवाड़ी थाना में राहगीर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बकलोह की टीम जीरो प्वाइंट होबार की तरफ गश्त कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान खेदरड़ा सड़क किनारे एक शख्स हाथ में बैग लिए खड़ा था। जो पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। जिससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी करने पर बैग में 12 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें