फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को बचाने की कोशिश में लुढ़की कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सड़क पर गाय को बचाने की कोशिश में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान चैन लाल सिंह पुत्र नर सिंह निवासी सोही के रूप में हुई है। जोकि कार में सवार होकर संधि से मसरूंड की तरफ जा रहा था। कार को जितेंद्र निवासी कुठेड़ चला रहा था। बीच रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी के सामने गाय आ गई।
विज्ञापन



चालक ने गाय को बचाने के लिए कार को सड़क के दूसरी तरफ मोड़ दिया। इससेे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने कार से घायलों को निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। जबकि लाल सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची। उन्होंने घायल और चालक के बयान दर्ज किए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें