फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की सप्लाई लेकर आ रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी/बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर दूध की सप्लाई लेकर जा रहा कैंटर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक समेत पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्यों को अंजाम दिया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया गय।


यहां से निजी वाहनों के जरिये घायलों को स्वामी हरी गिरी अस्पताल ककीरा पहुंचाया गया। यहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। जबकि दो घायलों का उपचार हरिगिरी अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दूध और अन्य खाद्य सामान लेकर जा रहा रहा कैंटर तुन्नूहट्टी के समीप 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया।

हादसे में वीरेंद्र (22) खेमराज (37) पुरुषोत्तम (32) अक्षय (18) और उत्तम ( 42) जोकि केंटर में सवार थे। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए हरिगिरी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों वीरेंद्र, खेमराज को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि, पुरुषोत्तम, अक्षय और उत्तम का उपचार हरिगिरी अस्पताल में ही चला रहा है। हादसा होने के कारणों को लेकर पुलिस ने घटनास्थल में जाकर छानबीन की।
विज्ञापन


इसके साथ ही चश्मदीदों और घायलों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कैंटर हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें