फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरी-बग्गी मार्ग पर गहरी खाई में कार गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। खैरी-बग्गी मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुई कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी मंदरोड़ी के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात के समय खैरी से कार में सवार होकर अपने घर मंदरोड़ी जा रहा था। कार में उसके साथ अन्य ओर कोई भी सवार नहीं था। बग्गी के पास अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के खाई में गिरने के बाद होने वाली जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर मृतक को खाई से निकाला। सिविल अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। वहीं, तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात खैरी-बग्गी मार्ग पर ऑल्टो कार एप्लायड फोर में सवार होकर घर की ओर जा रहा था। बग्गी के पासा अचानक सुनील ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार गहरी खाई में जा गिरी। कार दुुर्घटना में सुनील कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुन ग्रामीण दौड़ते-दौड़ते मौके पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाई में वाहन गिरा देख ग्रामीणों ने फौन पुलिस को दुर्घटना के बारे में इतलाह दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुनील को खाई से बाहर निकाल सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। शनिवार को डलहौजी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले किया। सुनील की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार मोहम्मद यासीन और पटवारी राजेश कुमार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। जबकि धनराशि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में लगी है। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना के कारणों की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें