फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारा-कुंड़ी मार्ग पर कार दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। सुनारा-कुंड़ी मार्ग पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गांव खंडोली डाकघर सुनारा के रूप में हुई है। वह शनिवार रात को गाड़ी नंबर एचपी 01 सी-1107 लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया।

इससे कार खाई में जा गिरी। वाहन के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचें। इसकें साथ ही उन्होंने इस बारे में गैहरा पुलिस को सूचित किया। गैहरा चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव निकाल कर वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। रविवार को पोस्टमार्टम करने बाद शव उसके परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार सुनारा-कुंड़ी मार्ग पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे रवि कुमार कार लेकर घर की तरफ जा रहा था। मगर घर पहुंचने से पहले ही गांव से कुछ ही दूरी पर उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के खाई में गिरने से हुई आवाज को सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने हादसे की सूचना गैहरा चौकी में दी। इसके बाद गैहरा चौकी से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन


इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाते। उसकी सांसें थम चुकी थी। खाई में गिरने से आए गहरे जख्मों से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस निगरानी में रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें