फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैट से पीट-पीटकर मार डाला फिर फंदे से लटकाया

विज्ञापन
murder shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। सिल्लाघ्राट पंचायत में महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। छानबीन में आरोपी ने बताया कि पहले उसने पत्नी को गोशाला में जाकर क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटा और इसके बाद जब वह अचेत होकर गिर गई तो इस मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे से लटका दिया। बुधवार को पुलिस टीम एसपी चंबा डॉ. मोनिका की अगुवाई में ठुंडु गांव पहुंची। इस दौरान डीएसपी जितेंद्र चौधरी, एसएचओ कृष्ण कुमार और मेडिकल कॉलेज चंबा की फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही।

यहां पुलिस ने जहां ग्रामीणों से मामले को लेकर पूछताछ की तो वहीं आरोपी से भी मामले से जुड़े सवाल किए। इस दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने बताया कि दो मई को घर में ही उसने पत्नी हसनी को बुरी तरह से चिमटे (लोहे के औजार ) से पीटा था। बात यहीं खत्म नहीं हो पाई। दो दिन बाद यानी 4 मई को फिर से आरोपी हसनी को गोशाला में लेकर गया और क्रिकेट बैट से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बेतहाशा मार की वजह से हसनी बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी घबरा गया और उसने मामले को हत्या से आत्महत्या में रूपांतरित करने के लिए हसनी को फंदे से लटका दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसने फौरन बेटे को आवाज लगाई कि उसकी मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद उसने बेटे से रस्सी काटने के लिए चाकू मंगवाया। बेटा चाकू लेकर आया तो उसने खुद ही महिला को फंदे से उतारा।
विज्ञापन


हसनी के मौत के बाद आरोपी ने उसके पिता को यह कहकर चंबा बुलाया कि उसकी बेटी बेहोश हो गई है। जैसे ही मायके पक्ष वाले पहुंचे तो उन्होंने हसनी की मौत की सूचना दी। इसके बाद पिता शव अपने गांव (कल्हेल) ले गए। जहां उसे दफना दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान पिता रमजान को भनक लगी कि हसनी की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। इसके बाद वह बेटी को न्याय दिलवाने के लिए एसपी चंबा के पास पहुंचे। मामले को गंभीरता से समझते हुए एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मंगलवार को पुलिस ने खपरी पहुंचकर शव को कब्र से निकालकर उसका मौके पर ही पोस्टमार्टम किया। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार है। आरोपी को सात दिन के रिमांड पर अदालत ने भेजा है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि आरोपी ने अपना कबूल कर लिया है और मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें