फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी से एक किलो सात सौ ग्राम चरस पकड़ी

विज्ञापन
charas - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-मंगला मार्ग पर भटालवां पुल के पास पुलिस की एसआईयू टीम ने दो लोगों को 1 किलो सात सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चरस ले जाने में इस्तेमाल हो रही गाड़ी को जब्त कर लिया है।

दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया। यहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चरस तस्करी से जुड़े मुख्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी। उसके जरिये चरस तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम एसआईयू ने मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में भटालवां पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से आने-जाने वाली गाडि1यों की चेकिंग की जा रही थी। ड्ढसी दौरान गाड़ी नंबर एचपी 29ए-5432 चंबा की तरफ से आ रही थी। गाड़ी को लाल हुसैन निवासी गांव शाहलुर तहसील चंबा चला रहा था। गाड़ी की पिछली सीट पर मनोज निवासी मीरपुर कालोनी (पठानकोट) बैठा था।

जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो दोनों घबरा गए। इसको लेकर पुलिस को उनके ऊपर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो वहां से 1 किलो सात सौ ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भटालवां पुल के पास पुलिस ने दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। अदालत ने उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। इस दौरान पुलिस केस से जुड़े तथ्यों पर बारीकी से जांच करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें