फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी सिविल अस्पताल से चोरी गाड़ी किलाड़ हैलीपेड में दुर्घटनाग्रस्त हाल में मिली

विज्ञापन
क्राइम सीन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सिविल अस्पताल पांगी में से चोरी हुई एंबुलेंस किलाड़ हैलीपैड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने ही इस वाहन को गिरा दिया होगा। यह मामला शनिवार रात को सामने आया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गाड़ी चुराने और दुर्घटनाग्रस्त करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल पांगी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस गाड़ी की व्यवस्था है। यह मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाती है। शनिवार शाम को एंबुलेंस चालक मुकेश कुमार पुत्र बलदेव सिंह गांव गरोला भरमौर ने गाड़ी सिविल अस्पताल पांगी के बाहर खड़ी की। चालक यहीं पर रोज एंबुलेंस को खड़ा करता था। मगर देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी को चुरा लिया। सुबह जब अस्पताल प्रबंधन ने गाड़ी को अस्पताल के बाहर नहीं देखा तो चालक से संपर्क किया गया। चालक ने बताया कि रात को गाड़ी अस्पताल के समीप ही पार्क की थी। अस्पताल प्रबंधन ने फौरन पांगी पुलिस को एंबुलेंस चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने हर तरफ गाड़ी की तलाश शुरू की। इस दौरान गाड़ी किलाड़ हैलीपैड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन और एंबुलेंस चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर का कहना है कि सिविल अस्पताल पांगी से चोरी हुई एंबुलेंस किलाड़ हैलीपैड के पास दुर्घटनाग्रस्त हाल में बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एंबुलेंस चालक के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें