फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा से शिमला जा रही एचआरटीसी बस में यात्री से 11

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी की बस में यात्री
विज्ञापन

से 118 ग्राम चरस पकड़ी
चंबा-पठानकोट मार्ग पर नाके के दौरान पुलिस ने पकड़ा आरोपी
यात्रियों के सामान की चेकिंग पर युवक के बैग में मिली चरस
डलहौजी कोर्ट में पेश किया आरोपी, पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे यात्री से पुलिस ने 118 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने चरस को जब्त कर आरोपी यात्री को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक को पुलिस ने डलहौजी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चरस से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी। उसके जरिये चरस बेचने वाले बड़े सरगनाओं को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार वीरवार शाम को पुलिस की टीम ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर गोली के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन को पुलिस चेक किया जा रहा था। नाके के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंबा से शिमला जा रही सरकारी बस में एक युवक चरस की सप्लाई लेकर जा रहा है। नाके पर खड़ी पुलिस ने रात सवा नौ बजे गोली पहुंची चंबा-शिमला बस को रुकवाया। सभी यात्रियों के सामान की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान यासीन मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी गांव बखेतर डॉकघर गनेड के सामान की तलाशी करने पर पुलिस को 118 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस मिलने के बाद युवक ने बस से भागने की नाकाम कोशिश भी की, लेकिन भाग नहीं पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि बस में एक युवक को चरस के साथ पकड़ा गया है। नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। कोई भी मुजरिम पुलिस की नजर से नहीं बच सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें