फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों ने कर दी व्यक्ति की पिटाई

विज्ञापन
demo - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जडेरा पंचायत के कोणी री बेई गांव में दो लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। व्यक्ति को मारपीट के दौरान इतनी ज्यादा चोटें लगी कि उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा। घायल की पहचान प्यारे लाल निवासी कोणी री बेई जडेरा के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम को घर में था।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पर अशोक और नीलू नाम के दो लोग आए और उसे भरा बुरा कहने लगे। जब उसने गाली गलौज करने का कारण पूछा तो दोनों ने उसे घर से बाहर घसीटकर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उसके दो दांत टूट गए हैं। गनीमत रही कि उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे दोनों के चुंगल से बचाया। एसएचओ प्रशांत ठाकुर ने बताया कि मारपीट के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें