फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के सामने महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी। ब्रह्मी देवी पत्नी मेदो राम निवासी गांव फाट पंचायत कैला शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन रिश्तेदार से मिलने आई थी। महिला जब ढाबे से मरीज को खाना लेकर वापस जा रही थी उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। मरीज का खाना सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन
लोगों ने महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर महिला का बयान दर्ज किया। साथ ही बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। राकेश कुमार, मनोज कुमार, मनोज जसरोटिया, रविंद्र, राजिंद्र, मान सिंह, टेक चंद, रूप लाल, हंस राज और जय राम ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज के सामने अकसर तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं। कई तीमारदार इन वाहनों की चपेट में आने से घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से अस्पताल के सामने सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया है। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि अस्पताल के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। शहर में तेज रफ्तार से बाइक और अन्य गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें