चंबा। बाट पंचायत के गुदरा गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय भीलो राम निवासी गुदरा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार रविवार शाम को अपने घर में आराम कर रहा था। रात को जब परिवार के अन्य सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों चले गए तो विजय कुमार भी अपने कमरे में चला गया। वह कमरे में अकेला ही था। उसकी पत्नी कुछ माह से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार सुबह को जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने विजय को काफी आवाजें लगाई परंतु अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
परिजनों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़ जब अंदर देखा उसने छत से फंदा लगाया था। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना मिलते ही डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी, एसएचओ सदर प्रशांत ठाकुर व अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि गुदरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।