फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाकड़ा मोहल्ला से दसवीं कक्षा के दो छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के कसाकड़ा मोहल्ला से दसवीं कक्षा के दो छात्र लापता हो गए हैं। सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए छात्र तैयार हुए, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार निशान सिंह पुत्र सुदर्शन और जगीर सिंह पुत्र अंबिका प्रसाद शहर के समीप कसाकड़ा मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। जगीर सिंह के पिता अंबिका प्रसाद ने बताया कि सोमवार को दोनों बच्चे स्कूल के लिए तैयार हुए थे। लेकिन, वे स्कूल नहीं पहुंचे। निशान सिंह व जगीर सिंह विकास खंड सलूणी के गांव सियुला के रहने वाले हैं। जिला के एक नामी स्कूल में दोनों छात्र दसवीं कक्षा के छात्र हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें