फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के समीप नशीली गोलियों सहित व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एसआईयू टीम चंबा ने मेडिकल कॉलेज के समीप एक व्यक्ति को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव खलनी डाकघर लुड्डू तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लागू धारा 144 के तहत लगे कर्फ्यू में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस दल चंबा मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंचा तो उन्हें एक व्यक्ति दिखा। उसने हाथ मे थैला लिया और पूछताछ करने पर उसका नाम और पता अनिल कुमार निवासी खलनी बताया।
व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों देखते हुए उसके बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान उसमें से 40 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम ने नशीली गोलियां बरामद की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें