फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार समय से पहले बहाल होगा किलाड़-चंबा वाया साच पास मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पांगी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि किलाड़-चंबा वाया साच पास मार्ग पहली बार मई माह में यातायात के लिए बहाल हो जाएगा। इसके लिए लोनिवि युद्धस्तर पर काम कर रहा है। सर्दियों में बर्फबारी की वजह से साच पास छह महीने तके वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो जाता है।
विज्ञापन

इसे बहाल करने को लोनिवि की मशीनरी और मजदूरों की टीमें काम कर रही है। लोनिवि इस बात का भी पूरा ध्यान रख रहा है कि मार्ग बहाली में लगे मजदूर सामाजिक दूरी की पालन करें। मार्ग बहाली का ज्यादातर काम जेसीबी, डोजर और पोकलेन मशीनरी के जरिये करवाया जा रहा है।
लोनिवि पांगी से चंबा की तरफ 67 किमी लंबी सड़क को बहाल कर रहा है। जबकि 34 किमी को बहाल किया जा चुका है। हालांकि हर वर्ष साच पास जून माह के अंत में ही वाहनों की आवाजाही के लिए खुल पाता है।
विज्ञापन

मगर इस बार लोनिवि ने मार्ग को मई माह में खोलने का दावा कर रहा है। हालांकि मई से पहले साच पास में बर्फबारी का दौर जारी रहता है। इस वजह से मार्ग को बहाल करने में समस्या आती है।
सर्दियों में साचापास बंद होने के कारण जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोग पिछले तीन माह से चॉपर के जरिये आवाजाही कर रहे हैं। सड़क मार्ग भारी बर्फबारी होने के कारण अक्तूबर माह से बंद हो जाता है। इसके अलावा पांगीवासी वाया जेएंडके मार्ग से आवाजाही करते हैं। मगर यह मार्ग काफी लंबा है। ऐसे में लोग चॉपर के माध्यम से ही आवाजाही कर कर पाते हैं।
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि साच पास मार्ग को मई माह तक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभागीय मशीनरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। मजदूर सामाजिक दूरी की पालना करते हुए काम कर रहे हैं। इसकी जांच नियमित रूप से विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें