फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालु पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान 300 ग्राम चरस सहित दबोचा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बालू पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान राज्य मादक पदार्थ नियंत्रण इकाई कांगड़ा की टीम ने एक चरस तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान व्यक्ति से तीन सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान मदन लाल निवासी गांव केगा ग्राम पंचायत जडेरा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस टीम ने बालु पुल के समीप नाकाबंदी की थी। शाम करीब पौने आठ बजे तक उक्त व्यक्ति साहो की तरफ से पैदल आया और पुलिस को देखकर घबरा गया। टीम को राहगीर पर संदेह हुआ और पूछताछ के लिए उसे रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम मदन लाल बताया। पुलिस ने शक के आधार बैग की तलाशी ली।
इस दौरान बैग से तीन सौ ग्राम चरस बरामद की गई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिला चंबा में चरस तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया हैै। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति से तीन सौ ग्राम चरस बरामद की गई है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें