फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनेड़ के पास जंगल में भड़की आग, वन संपदा स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चनेड़ के पास सोमवार को जंगल में आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से वन संपदा जलकर स्वाह हो गई। दोपहर तक आग को बुझाने के लिए वहां पर कोई कर्मचारी नहीं देखा गया। इसके चलते आग बेकाबू होकर पूरे जंगल में फैलती रही। आग की लपटें एनएच के साथ उठने लगीे। इस कारण मार्ग पर धुआं छा गया। आग की लपटें राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनने लगीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। हालांकि वन विभाग की ओर से जंगल की आग पर काबू पाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा पंचायत स्तर पर फायर वॉचर भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को चनेड़ के पास दिनभर जंगल में आग की लपटें उठती रहीं। लेकिन आग को बुझाने के लिए वहां कोई कर्मचारी नहीं देखा गया। आग में जहां पेड़ पौधे जलकर राख हुए, वहीं रेंगने वाले जीव जंतुओं सहित कई पक्षियों के घौंसले भी जलकर स्वाह हो गए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगल में आग लगाने वाले लोगों की तलाश करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वन मंडलाधिकारी डलहौजी नितिन पाटिल ने बताया कि चनेड़ के जंगल में आग की सूचना उन्हें मिली है। विभागीय कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें