फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थागत क्वांरटीन से बचने के चार लोगों ने छिपाई अपनी ट्रेवल हिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुखरी क्षेत्र के चार लोग पहचान छिपाकर चंबा पहुंच गए। इसका खुलासा उस समय हुआ जब प्रशासन ने इन चारों लोगों के यात्रा इतिहास की पड़ताल की।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि यह चारों लोग दिल्ली से ऊना आए और ऊना से ई-पास के माध्यम से पहचान छिपाकर चंबा पहुंच गए। पुलिस ने एसडीएम चंबा की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ भादंस की धारा 182, 269, 270,34 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 24 मई को रवि कुमार गांव सैला डाकघर झुलाड़ा तहसील, चमन सिंह गांव धनियाली डाकघर सिढ़कुंड, सर्वदयाल गांव खोला डाकघर पुखरी और हेमराज गांव धनियाली डाकघर सिढ़कुंड में प्रवेश हो गए। संस्थागत क्वारंटीन से बचने के लिए वह पहले दिल्ली से ऊना आए और यहां सभी ने यात्रा इतिहास को छिपाकर ऊना से चंबा का ई-पास बनवाया। इस तरह से चारों जिले में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी ने यात्रा की जानकारी प्रशासन को नहीं दी। जिला प्रशासन ने शक के आधार मामले में पड़ताल शुरू की। इसमें यह सामने आया कि चारों दिल्ली से लौटे थे और प्रशासन से यात्रा इतिहास छिपाया है। इसकी सूचना लगते ही प्रशासन सभी को संस्थागत क्वारंटीन भेज दिया। अब पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सदर थाना चंबा में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें