फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त युवक ने बनीखेत में तीन गाडियों के तोड़ दिए शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। नशे में धुत युवक ने लोनिवि के बनीखेत विश्राम गृह के पास खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और वहीं आरोपी को भी चौकी तलब किया है।
विज्ञापन

इस घटना में वाहन मालिकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह वाहन मालिक जब मौके पर पहुंचे तो गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। इसको लेकर उन्होंने फौरन पुलिस चौकी बनीखेत में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गाड़ी मालिकों की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू की।
दोपहर के समय पुलिस ने गाड़ी तोड़ने वाले युवक को ढूंढ निकाला। युवक ने पूछताछ में मान लिया कि उसने शराब के नशे में गाड़ियों के शीशे तोड़े। पुलिस ने युवक को चौकी में तलब किया। इसके साथ ही गाड़ी मालिकों को भी चौकी बुलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है है। इस घटना से क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की कि पुलिस चौकी बनीखेत के पास सीसीटीवी लगाए जाएं। जिससे रात को होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर बनी रहे।
पुलिस चौकी बनीखेत के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बनीखेत में गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाला युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसने नशे में गाड़ियों के शीशे तोड़ने की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें