चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को एक क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में गैहरा की टीम ने ककियां इलेवन को पांच विकेट से हराया। मैच में ककियां इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।
इसमें ककियां ने निर्धारित 15 ओवर में 101 रन बनाए। इसमें नीरज ने 24 और हर्ष ने 18 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैहरा की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। गैहरा की ओर से नन्नू ने 33 और सन्नी ने 32 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ गैहरा की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। यह जानकारी स्कोरर दर्शन सिंह ने दी।