फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मजदूरी रोकने के लिए बनीखेत बाजार में औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। श्रम विभाग व बाल कल्याण समिति की टीम ने बनीखेत बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों की जांच की गई। इस दौरान बाल मजदूरी का कोई मामला सामने नहीं आया। टीम ने दुकानदारों को बच्चों से काम न करवाने के लिए जागरूक किया। साथ ही आदेश दिए कि दुकानदार 14 साल से कम आयु के बच्चों को काम पर न रखें। अगर वे ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया है कि वे बाल मजदूरी रोकने के लिए अपना भरपूर सहयोग देें। निरीक्षण की अगुवाई श्रम विभाग के निरीक्षक रिशव चौधरी ने की। इसके अलावा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा भी मौजूद रहे। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि अक्सर दुकानों में ढाबों में छोटे बच्चों को काम करते हुए देखा गया है। जिसके लिए बाल कल्याण समिति हमेशा इन बच्चों को कम उम्र में काम करवाने के मामलों की रोकथाम के लिए निरीक्षण करती है। इस मौके पर बाल संरक्षण समिति के सदस्य बृजेश जरयाल, सपना व कमल पराशर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें