फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धागों में खिलाए ऐसे फूल, जो कभी नहीं मुरझाते

Sun, 25 Oct 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अनीता की ओर से बनाये धागो से फूल : संवाद
विज्ञापन
चौगान में अनीता देवी के हस्तनिर्मित फूलों की धूम, 20 से 120 रुपये तक कीमत
विज्ञापन

लोगों को भा रही कला, प्रदर्शनी में बिक्री के साथ आगे के ऑर्डर भी मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा के चौगान में लगी प्रदर्शनी में अनीता देवी के ऊन के धागों से बने रंग-बिरंगे फूल लोगों को खूब भा रहे हैं। आकर्षक डिजाइन वाले इन हस्तनिर्मित फूलों की खासियत है कि ये मुरझाते नहीं हैं।
विज्ञापन

20 से 120 रुपये तक कीमत वाले इन फूलों की प्रदर्शनी में अच्छी बिक्री हो रही है। कई लोग आगे के लिए भी ऑर्डर देकर जा रहे हैं।
अनीता देवी ने बताया कि वह ऊन के धागों से अलग-अलग रंग और डिजाइन के फूल तैयार करती हैं। उनके बनाए फूलों की पहले से मांग रहती है। चौगान में प्रदर्शनी के दौरान लोगों ने उनके उत्पादों को पसंद किया और खरीदारी की। कई लोगों ने भविष्य में फूल लेने के लिए भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें