होली में कंपनी के काम से घर में आई दरार।
- फोटो : Chamba
होली (चंबा)। होली क्षेत्र के गांव कुठेहड़ में कंपनी की ओर से की गई ब्लास्टिंग से एक मकान में दरारें आ गई हैं। इस मामले को लेकर प्रभावित आशा देवी निवासी गांव कुठेहड़ ने नायब तहसीलदार होली ठांठू राम को ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि ब्लास्टिंग की वजह से मकान को हुए नुकसान का मौका किया जाए और उचित सहायता प्रदान की जाए।
आशा देवी ने बताया कि कंपनी की ओर से गांव के समीप ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे पक्के मकान पर दरारें आ गई हैं। उन्होंने बताया कि यह मकान अब कभी भी गिर सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द कंपनी से उचित मुआवजा दिलवाया जाए। उन्होंने चेताया है कि कंपनी अगर मुआवजा नहीं देगी तो काम बंद करवा देंगे। इसकी जिम्मेेदारी स्थानीय प्रशासन और कंपनी की होगी।