फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश हत्या मामला : पांच दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोबारा अदालत में पेश होंगे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा l चुराह में गोवंश हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। इन आरोपियों को पहली बार अदालत में पेश करने पर पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला था जो कि मंगलवार को पूरा हो जाएगा। इसके चलते पुलिस उन्हें दोबारा से अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

जहां पर उनको लेकर आगामी आदेश सुनाए जाएंगे। इस मामले में एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा था। जिसे लिखा पढ़त के बाद उसके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई को लेकर हिंदू सामाजिक संगठन जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं तो वहीं मुस्लिम समुदाय से संबंधित संगठनों ने भी इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस भी धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपियों रिमांड अवधि पूर्ण होने पर दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें