फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 5000 मीटर दौड़ में शेर सिंह ने जीता रजत पदक, 100 मीटर में निशांत ने झटका कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बिलासपुर में चल रही राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चंबा के शेर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में चंबा जिला के 14 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव उमेश चौणा ने बताया कि पुरुष वर्ग में शेर सिंह रजत पदक हासिल करके अपने गांव मिंधल के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इसी तरह निशांत ने 100 मीटर की दौड़ में दूसरा कांस्य पदक जीत कर एथलेटिक्स संघ का नाम बढ़ाया है।
विज्ञापन


इसी तरह लड़कियां भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें में पदक मिलने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भेजने से पहले विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। संघ जिला में ऐसे धावकों को ढूंढने का प्रयास कर रहा है। जो कि आने वाले समय में चंबा जिला का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका सके। संघ के प्रधान शोकत अली मलिक ने इन खिलाडि़यों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें